फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर सफाई मजदूर संघ: प्रदीप भंडारी पांचवीं बार अध्यक्ष, सुनील टुंडा तीसरी बार बने महामंत्री

Wed, 09 Apr 2025 07:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर सफाई मजदूर संघ के मतदान के बाद मतगणना हुई। प्रदीप भंडारी ने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं सुनील टुंडा ने जीत की हैट्रिक बनाई और महामंत्री पद पर चुने गए।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर प्रदीप भंडारी के जितने के बाद जश्न मनाते समर्थक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम नगर सफाई मजदूर संघ के चुनाव में प्रदीप भंडारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने हैं तो सुनील टुंडा ने तीसरी बार महामंत्री पद पर जीत हासिल की है। सफाई कर्मियों ने शहर में जुलूस निकालकर विजेताओं का जोशीला स्वागत किया। देर रात तक उनके घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


नगर सफाई मजदूर संघ के चुनाव के लिए 8 अप्रैल की सुबह से ही घुड़िया बाग स्थित वाटर वर्क्स में गहमागहमी रही। सुबह से सात बजे तीन बूथों पर मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद साढ़े छह बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे प्रदीप भंडारी को 433 और निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार खन्ना को 254 मत मिले।

प्रदीप ने राजकुमार को 179 मतों से हराया। महामंत्री पद पर सुनील कुमार टुंडा को 387 और निवर्तमान महामंत्री राधेलाल धुरी को 302 मत मिले। ऐसे में सुनील ने राधे को 85 मतों से हराया। जीत की घोषणा के बाद निर्वाचन अधिकारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने दोनों प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बिल्लू चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम केला, विमल, प्रेम, किशन चंदेल, बबलू, कमल, लखन, कपिल भंडारी, सुरेंद्र खरे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलमालाएं पहनाकर नेताओं का किया स्वागत

जीत की घोषणा के बाद सफाई कर्मचारियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप भंडारी और महामंत्री राधेलाल धुरी का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। हर कोई कर्मी उन्हें माला पहनाने के लिए आतुर दिखा। इसके बाद घुड़िया बाग से सफाई कर्मचारियों ने दोनों नेताओं को कंधे पर उठाकर जुलूस निकाला।

सुखमा द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त
नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि यह हमारी नहीं, बल्कि सफाई कर्मचारियों की जीत है। घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। सुखमा एंटरप्राइज द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 11 अप्रैल को नगर आयुक्त से मिलकर उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।

मतदान एक नजर में
  • कुल मतदाता-766
  • कुल बुथ-तीन
  • कुल पड़े मत-745
  • नहीं पड़े मत-21
  • अवैध मत-58
  • वैध मत-687
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें