नगर निगम का कंट्रोल रूम नंबर 05712750250, 7500441344 अगले 72 घंटों तक एक्टिव रहेगा। नगर निगम एसएफआई, कलस्टर प्रभारी, और जोनल अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित वार्ड व सर्किल में तैनात रहेंगे। मोबाइल नंबर एक्टिव रखें। चेतावनी दी कि अगर नंबर बंद मिला तो कार्रवाई तय है।
नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी
- शहर में विभिन्न स्थानों पर हो रहे निर्माण के लिए खुदे हुए गड्ढों को बंद किया जाए।
- सीएम ग्रिड के निर्माणाधीन स्थलों के पास बैरिकेड्स, सेफ्टी बैरियर और साइन बोर्ड लगाए जाएं।
- नगर निगम के गांधी पार्क शेल्टर होम को राहत शिविर के रूप में तब्दील किया जाए
- जर्जर और गिरासू भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर अन्य सुरक्षित स्थारों पर शिफ्ट होने की सलाह।
- नाला कटान की स्थिति में उपयोग के लिए बालू और बदरपुर के कट्टे भरकर रखने के निर्देश।