फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Nagar Nigam: 300 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई, कॉलेज प्रबंधक ने लगाए यह आरोप

Sun, 30 Nov 2025 04:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नाहर सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक रवेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय में यह मुकदमा चल रहा है। नौ साल हो गए, लेकिन अभी तक फैसला नहीं आया। अब जमीन पर नगर निगम ने अपना कब्जा जमा लिया है। नगर निगम ने इस कार्रवाई से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया।
विज्ञापन
नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड लगाते कर्मचारी - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को रामघाट रोड पर पीएसी की 33वीं बटालियन के निकट करीब 8.100 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।इस भूमि की कीमत करीब 300 करोड़ रुपये है। टीम ने वहां नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड लगाकर वहां झोपड़ी डालकर रह रहे लोगों को इसे खाली करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


रामघाट रोड पर स्थित नाहर सिंह इंटर कॉलेज के पीछे ग्राम क्वार्सी में गाटा संख्या 275 की करीब 81 हजार वर्ग मीटर ऊसर भूमि है। इस जमीन का एक शिक्षा समिति के नाम पट्टा आवंटित हुआ था। वर्ष 2022 से इस जमीन से शिक्षा समिति का आवंटन रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से कुछ कब्जाधारी इसे स्कूल की जमीन बताकर उपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर निगम का संपत्ति विभाग लंबे समय से इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रयासरत था। अभिलेख एकत्रित होने के बाद अधिकारियों ने पूरा मंथन किया। शनिवार को सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह व संपत्ति लिपिक विजय गुप्ता के नेतृत्व में निगम की टीम ने काफी पुलिस बल की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन

टीम ने भूमि पर कब्जा हासिल कर लिया। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, आसपास के ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्हें पता था कि यह स्कूल की जमीन है, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण कोई विरोध नहीं कर सका। टीम ने उन्हें जमीन से जुड़े अभिलेख भी दिखाए।
नगर निगम की संपत्तियों की सुरक्षा एवं अवैध अतिक्रमण को हटाना प्राथमिकताओं में शामिल है। नगर निगम का संपत्ति विभाग बंजर और नजूल की भूमि खोजने में जुटा है। जहां भी सरकारी जमीन मिल रही है, उस पर कब्जा लिया जा रहा है। नगर निगम की संपत्तियों पर कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-प्रेमप्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
यह जमीन राष्ट्रीय शिक्षात्मक एवं कलात्मक शिक्षा समिति के नाम पर है। इसके मामले में हाईकोर्ट ने 2014 में एडीएम न्यायिक को इस मामले की सुनवाई करने का आदेश दिया था, तब से उनके न्यायालय में यह मुकदमा चल रहा है। नौ साल हो गए, लेकिन अभी तक फैसला नहीं आया। अब जमीन पर नगर निगम ने अपना कब्जा जमा लिया है। नगर निगम ने इस कार्रवाई से पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया।-रवेंद्र सिंह, प्रबंधक, नाहर सिंह इंटर काॅलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें