चार चरणों में होने वाले इस महोत्सव का दूसरा चरण खैर जोन में 2 से 6 दिसंबर, तीसरा गभाना बरौली में 8 से 13 दिसंबर और अंतिम चरण नगर एवं कोल जोन में 15 से 17 दिसंबर तक होगा। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 25 दिसंबर तक अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी।
अलीगढ़ में अतरौली के वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय में 14 नवंबर को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद सतीश गौतम, सौरभ सिंह वर्मा व ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष रजत गौतम ने मशाल जलाकर किया।
विज्ञापन
इसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि हार या जीत में एक दूसरे से रंजिश न मानें। हार मिले तो स्वीकार करें और उन कमियों को दूर कर आगे जीत के लिए योजना बनाएं। जीत मिले तो ज्यादा खुश न हों बल्कि जीत को बरकार रखने के लिए लड़ते रहें।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला, शिवनारायण शर्मा, केहर सिंह राजपूत, श्याम कुंतेल, चंद्रशेखर शर्मा आदि ने बच्चों के साथ मशाल मार्च में प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रो. अफरोज आलम, बीएसए डॉ. राकेश सिंह, मजहर, संदीप शर्मा, डॉ. प्रवीण भारद्वाज, पंकज शर्मा, संजय शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, बिट्टू शर्मा मौजूद रहे।
25 दिसंबर तक होंगे खेल
चार चरणों में होने वाले इस महोत्सव का दूसरा चरण खैर जोन में 2 से 6 दिसंबर, तीसरा गभाना बरौली में 8 से 13 दिसंबर और अंतिम चरण नगर एवं कोल जोन में 15 से 17 दिसंबर तक होगा। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 25 दिसंबर तक अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। 25 दिसंबर को भव्य समापन एवं सम्मान समारोह के साथ अलीगढ़ की खेल प्रतिभाओं का गौरव बढ़ाया जाएगा।