फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मासूम को उठाकर ले जा रहे बंदर से लड़कर मां ने बचाई जान

विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के वार्ड 18 में 4 माह की बच्ची प्रिया को एंटी रेबीज का इं - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोछोंड़ महुआ निवासी राजकुमार की चार साल की बच्ची को एक बंदर उठाकर ले जाने लगा। इस पर राजकुमार की पत्नी डौली बंदर से लड़ पड़ी। हाथ में डंडा आने से बंदर डर के मारे भाग गया। तब जाकर प्रिया की जान बच सकी। यह सारी दास्तान डौली ने दीनदयाल अस्पताल में एआरवी का टीका लगाने पहुंचे लोगों को बताईं। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया।
विज्ञापन

डौली ने बताया कि कमरे में चार वर्षीय बेटी प्रिया को छोड़कर किचन में कुछ काम करने लगी। प्रिया के बगल में दूध रखा हुआ था। छत की खिड़की खुली रह जाने से बंदर अंदर आया और प्रिया को लेकर छत की तरफ जाने लगा। किसी काम से कमरे की तरफ जा ही रही थीं कि सामने यह वाकया देखा।
बिना कुछ सोचे समझे बंदर की तरफ बढ़ी और उससे लड़ने लगीं। इस दौरान पास में रखा एक डंडा हाथ में आ गया। जिससे प्रिया को बंदर की पकड़ से छुड़ाया। इस छीना झपटी में बंदर ने प्रिया को काट लिया। वहीं नाखून से शरीर पर कई खरोंच भी बना दिए। जिसका टीका लगवाने के लिए लाइन में खड़ी हुई हैं। इस दौरान उनकी बेटी को देखकर आसपास के अन्य लोग भी हैरानी से देखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें