फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चांद का हुआ दीदार, ईद आज

Tue, 03 May 2022 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ : फफाला बाजार में मिन्हा और शोएब को ईद का चांद दिखाते आमिर आबिद। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

तीस दिन चले पवित्र रमजान के बाद सोमवार को चांद का दीदार हो गया। ईद के चांद का दीदार करने के लिए लोग रोजा इफ्तार करने और मगरीब (शाम) की नमाज पढ़ने के बाद छतों पर चढ़ गए और आसमान की ओर टकटकी लगाए देखने लगे। चांद ने भी रोजेदारों को मायूस नहीं किया और दीदार करा ही दिया।
विज्ञापन

इसी के बाद मंगलवार को ईद मनाने का एलान कर दिया गया, इसी के बाद आपस में एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने लगे। खुशी में गोले छोड़े गए। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि ईद की नमाज में भीड़ जुटाने से परहेज करें। सड़क पर नमाज पढ़ने से बचें। बेहतर हो कि ईदगाह के स्थान पर अपने इलाके व मोहल्ले की मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ें।
विज्ञापन

नमाज का समय
ईदगाह : सुबह 7 बजे
जामा मस्जिद ऊपरकोट सुबह 7:30 बजे
बू अली शाह मस्जिद ऊपरकोट 7:45
एएमयू : जामा मस्जिद में ईद की नमाज 8 बजे
अहले तशी की नमाज सुबह 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें