फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जख्मी हालत में मिला लापता ई रिक्शा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र की बाबा कॉलोनी से दो दिन से लापता ई रिक्शा चालक रविवार सुबह क्वार्सी क्षेत्र में नगला रसूलपुर के पास अरहर के खेत में जख्मी व बेहोशी की हालत में मिला। उसका ई रिक्शा गायब मिला है, जिससे उसे लूटे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति जख्मी व बेहोशी हालत में पड़ा है। जब पुलिस पहुंची तो वह बेहोश था, उसके हाथ की नस कटी हुई थी और खून बह रहा था। किसी तरह उसे मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद होश में लाया गया और मेडिकल भेजा गया। होश आने पर उसकी पहचान गांधी पार्क की बाबा कॉलोनी निवासी अनार सिंह यादव के रूप में हुई। उसे नहीं मालूम कि वह यहां कैसे आया और उसका ई रिक्शा कहां है। खबर पर आए उसके परिजनों ने बताया कि वह चार सितंबर को घर से ई रिक्शा लेकर निकले थे। पुलिस के अनुसार अंदेशा है कि उसका ई रिक्शा लूट के बाद वारदात को अंजाम दिया गया हो। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें