फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : केंद्रीय मंत्री से वार्ता के बाद मेडिकल कॉलेज को मिली छह टन ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की पिछले दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से हुई बातचीत के बाद विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन आपूर्ति की स्थिति सुधरी है। मेडिकल कॉलेज को 6 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई है। यह लिक्विड ऑक्सीजन है, जो मेडिकल कॉलेज के प्लांट में इस्तेमाल होगी।
विज्ञापन

यहां से इसको गैस में परिवर्तित करके मरीजों के ऑक्सीजन पोर्ट तक पहुंचाया जाता है। कार्डियोलॉजी विभाग में सिलिंडर वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाई। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि लिक्विड ऑक्सीजन के टैंकर आए हैं और उनसे हालात में काफी सुधार हुआ है। 20 दिन पहले संकट की स्थिति थी लेकिन अब काफी हद तक राहत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें