फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर विद नेक्स्ट जेन: अलीगढ़ महापौर ने युवाओं से किया संवाद, मांगे विकास के लिए सुझाव, यह बोले युवा

Tue, 15 Sep 2026 04:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर गड्ढों की समस्या के त्वरित समाधान की मांग की। नागरिकों से सुझाव लेने के लिए एक मोबाइल एप या पोर्टल बनाने का प्रस्ताव । विवेकानंद कॉलेज ने नादा रोड पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण में सहयोग का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
युवाओं के साथ अलीगढ़ मेयर प्रशांत सिंघल का संवाद - फोटो : निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर के विकास में युवाओं की भागीदारी के लिए ‘मेयर विद नेक्स्ट जेन’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आज विवेकानंद कॉलेज में महापौर प्रशांत सिंघल ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने नगर की व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण पर सुझाव दिए।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर गड्ढों की समस्या के समाधान का मुद्दा उठाया। उन्होंने नागरिकों के सुझाव प्राप्त करने के लिए मोबाइल एप या पोर्टल विकसित करने का सुझाव दिया। नादा रोड पर विवेकानंद कॉलेज द्वारा व्यापक पौधरोपण में सहयोग देने की बात भी कही गई। महापौर प्रशांत सिंघल ने युवाओं के सभी सुझावों को गंभीरता से सुना। 

उन्होंने कहा कि युवाओं की सोच, ऊर्जा और रचनात्मक सुझाव अलीगढ़ के भविष्य के विकास की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों को आगामी कार्ययोजनाओं में शामिल किया जाएगा। नगर निगम स्तर पर उनकी व्यवहार्यता के अनुसार इन्हें प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर विवेकानंद कॉलेज के अध्यक्ष अनिल सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवाओं के प्रमुख सुझाव
छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर गड्ढों की समस्या के त्वरित समाधान की मांग की। नागरिकों से सुझाव लेने के लिए एक मोबाइल एप या पोर्टल बनाने का प्रस्ताव। विवेकानंद कॉलेज ने नादा रोड पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण में सहयोग का आश्वासन दिया। 

महापौर का आश्वासन
महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि ये सुझाव अलीगढ़ के भविष्य के विकास की महत्वपूर्ण नींव हैं। दिए गए सभी उपयोगी सुझावों को आगामी कार्ययोजनाओं में शामिल किया जाएगा। नगर निगम स्तर पर उनकी व्यवहार्यता के आधार पर उन्हें प्राथमिकता से लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें