धनतेरस का बाज़ार 19 अक्तूबर के दिन भी जारी है, जिससे व्यापारियों को और अधिक कारोबार की उम्मीद है। इस बार धनतेरस के दिन 18 अक्तूबर होने के कारण कुछ लोगों ने नई गाड़ी और वाहन खरीदने से गुरेज किया। यह लोग आज छोटी दिवाली के दिन और दिवाली के दिन कल वाहनों की डिलीवरी लेंगे।
यह है अनुमान
- सराफा मार्केट: 300 करोड़ रुपये तक के कारोबार तक का अनुमान। अभी रविवार, सोमवार को भी खरीदारी होगी।
- ऑटोमोबाइल मार्केट: 200 करोड़ रुपये का कारोबर। रविवार और सोमवार को भी वाहनों की डिलीवरी होगी
- बर्तन बाजार: 100 करोड रुपये का कारोबार
- इलेक्ट्रानिक्स: 175 करोड़ रुपये का करोबार
- किराना- 300 करोड़ रुपये का कारोबार
ऑन लाइन एलसीडी पर 70 फीसदी तक छूट
इस बार त्योहार पर खरीदारी का मज़ा दोगुना हो गया है। बाज़ार में एलसीडी टीवी जैसे उत्पादों पर बंपर छूट मिल रही है। इसके अलावा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी 70 फीसदी तक मिल रही भारी छूट ने खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। ग्राहकों ने इन बंपर छूट का भरपूर फायदा उठाया।