फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 21 नवंबर से शुरू होगा पुरुष नसबंदी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिले में 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2020 तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में दंपत्ती संपर्क अभियान चलाकर परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयोग सहित किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में इच्छुक पुरुषों को नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने कार्यभार निर्धारित कर दिया है। प्रत्येक शहरी क्षेत्र की अर्बन पीएससी व ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी व पीएचसी के सभी बीपीएम और बीसीपीएम को दो पुरुष नसबंदी व प्रत्येक एएनएम और आशा संगिनी को एक पुरुष नसबंदी का लक्ष्य दिया है। परिवार नियोजन के नोडल व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 में भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए दोस्तों को जागरूक करने के साथ उनकी सहायता से परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पखवाड़े के अंतर्गत आशा और एएनएम घर-घर जाकर दंपतियों से संपर्क कर उनका रजिस्ट्रेशन करेंगी। वरिष्ठ परिवार नियोजन विशेषज्ञ यूपीटीएसयू मेहरोज तस्लीम ने बताया कि इस अभियान का आयोजन जनपद और ब्लॉक स्तर पर दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 21 से 27 नवंबर तक चलेगा। इस चरण में आशा और एएनएम दंपतियों से संपर्क करेंगी और परिवार नियोजन के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें