फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी नजदीकी जेलों में ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड के तीन मुख्य आरोपियों के प्रदेश की सुदूर जेलों में ट्रांसफर के चलते यहां उनकी अदालतों में पेशी नहीं हो पा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए अब उन्हें अलीगढ़ की नजदीकी जेलों में ट्रांसफर किया गया है। यह आदेश प्रदेश शासन के विशेष सचिव सुरेश कुमार पांडेय की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपियों में शामिल घोषित शराब माफिया ऋषि शर्मा, मुनीष शर्मा व अनिल चौधरी को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया गया था। ऋषि की पूर्व ब्लॉक प्रमुख पत्नी की मौत के बाद ऋषि व अनिल द्वारा दीवानी में पेशी के दौरान मीडिया के सामने बयानबाजी करने पर यह कदम उठाया था, जिसके तहत ऋषि को आंबेडकर नगर जिला जेल, अनिल को नैनी सेंट्रल जेल व मुनीष को वाराणसी सेंट्रल जेल भेजा गया था।
अब मंगलवार को जारी आदेश के तहत ऋषि को आंबेडकर नगर से मैनपुरी जिला जेल, मुनीष को वाराणसी से फिरोजाबाद जिला जेल और अनिल को नैनी से आगरा सेंट्रल जेल भेजा गया है। हालांकि, आदेश में इसका उल्लेख नहीं है लेकिन कहा जा रहा कि अलीगढ़ की नजदीकी जेलों में आने के बाद अब इन्हें मुकदमों की तारीखों पर पेश किया जा सकेगा ताकि ट्रायल जल्द पूरे हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें