फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : संपत्ति जब्तीकरण के लिए चिह्नित किए जा रहे माफिया, जल्द चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी सरकार का दूसरी बार गठन हो चुका है। पुलिस ने भी सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार कामकाज शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सबसे पहले बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ अपराध नियंत्रण प्राथमिकता में है। साथ ही अपराध से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की सूची बनना शुरू हो गया है। फिर इन अपराधियों की संपत्तियों को गैंगेस्टर के तहत जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने पिछले साल से लेकर अब तक करीब 75 करोड़ रुपये की संपत्ति अपराधियों की जब्त कराई है। ये कार्रवाई गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई है। इसमें सर्वाधिक संपत्ति शराब माफिया व गोकशी के अपराधियों की है। इस बार भी ऐसे अपराधियों की थाना वार सूची बनना शुरू हो गया है।
इसमें संपत्ति संबंधी अपराधी, गोकशी संबंधी अपराधी, शराब संबंधी अपराधी, वाहन चोरी या अन्य तरह का संगठित अपराध करने वाले अपराधियों का ब्योरा एकत्रित कर सूची बनाए जाने का काम चल रहा है। इसके बाद अभियान चलाकर ऐसे अपराधियों की संपत्तियों को गैंगेस्टर आदि के तहत जब्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी बताते हैं कि सरकार की प्राथमिकता के अनुसार हमारा प्रयास बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, पब्लिक से बेहतर व्यवहार और अपराधियों पर शिकंजा कसना है। इसी कड़ी में जिले में आधा दर्जन से अधिक अभियान पहले से चल रहे हैं। ये आगे भी जारी रहेंगे। इसके अलावा संपत्ति जब्तीकरण के लिए माफिया चिह्नित करने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें