अलीगढ़ में शराब माफिया अनिल चौधरी और उसका भाई सुनील चौधरी दबंगाई के दम पर भू माफिया भी बन बैन गया था। कोल तहसील के पिंजरी गांव में स्थित इन्होंने अपने अवैध हरिओम आईस एंड कोल्ड स्टोरेज की दीवार को कब्जाई दो बीघा जमीन पर खड़ा कर दिया था।
डीएम से पीड़ित मोरध्वज ने इस मामले में शिकायत की। शिकायत सत्य निकली। इसके बाद एसडीएम कोल रंजीत सिंह सोमवार को महाबली के साथ राजस्व की टीम को लेकर पिंजरी में पहुंचे। कब्जाई जमीन पर बनी दीवार को ढहा दिया और पीड़ित को उसकी जमीन वापस दिलाई।
वहीं, किसानों को कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने के लिए अक्तूबर तक का समय दिया गया है। आलू निकाले जाने के बाद प्रशासन कोल्ड स्टोर को अपने कब्जे में लेगा। शराब माफिया अनिल चौधरी और सुधीर चौधरी ने कोल तहसील के पींजरी गांव में हरिओम आईस एंड कोल्ड स्टोरेज के नाम पर कोल्ड खड़ा किया था।
इसकी न तो उद्यान विभाग से एनओसी ली और न ही सभी दस्तावेज पूर्ण करके विभाग के सामने प्रस्तुत किए। शराब कांड में नाम आने के बाद इसकी संपत्तियों की जांच हुई तो इसका खुलासा हुआ। प्रशासन की ओर से इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया।