फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ शराब कांड: 25 हजार का इनामी अनिल गिरफ्तार, अवैध माल बरामद, अब तक 77 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर थाना डिबाई इलाके के ग्राम गालिवपुर में उसके मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब बनाने वाली साम्रगी व उपकरण बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
इनामी अनिल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शराब कांड में शुक्रवार सुबह पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने 25 हजार के इनामी व कालिया के साथी अनिल को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के ईनामी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय नेम सिंह निवासी गालिवपुर थाना डिबाई जिला बुलंदशहर हाल पता म.नं. बी 12 न्यू कॉलोनी थाना एनआईटी फरीदाबाद (हरियाणा) को रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर थाना डिबाई इलाके के ग्राम गालिवपुर में उसके मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब बनाने वाली साम्रगी व उपकरण बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


अनिल कुमार ने पूछताछ में शराब मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अपना संबंध स्वीकार किया है। लगभग 12 वर्ष से अवैध शराब के धंधों में लिप्त रहा है।

आरोपी अनिल पहले में गुरुग्राम में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्टरी से अवैध, अपमिश्रित शराब लाकर पूर्व में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के ठेकों पर सप्लाई करता था। अब तक 77 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें