फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भूमि अधिग्रहण की तरह कृषि कानून वापसी के लिए भी मजबूर करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

टप्पल के गांव नूरपुर और चंडौस में हुई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल भी अपने समर्थकों सहित पहुंचे।
नूरपुर में हुई सभा में विवेक बंसल ने कहा कि सन 2014 में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने जब भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किए तब इन किसान विरोधी संशोधन के खिलाफ कांग्रेस ने आवाज बुलंद की। इससे पहले राहुल गांधी ने भट्टा पारसौल पहुंचकर किसानों के लिए संघर्ष किया था। अब एक बार फिर से कांग्रेस किसानों के संघर्ष में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार झूठे आंकड़े दिखाकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। यह कदम सफल नहीं होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर अलीगढ़ के प्रभारी मुकेश धनगर, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह, चौ. गंगाराम, चौ. जयपाल सिंह, वीरेंद्र दीक्षित, खालिद हाशमी, हेमंत सूर्यवंशी, चौ. वेदवीर सिंह, मधुकर शर्मा, अनिल सिंह चौहान, कृष्ण प्रताप सिंह, रवि बघेल, डॉ. कृष्ण गोपाल, नीतेश कुमार, अखिलेश शर्मा, गोपाल मिश्रा, बाबी वसी, सौरव द्विवेदी, सुशील गुप्ता, सागर सिंह तोमर, सोमवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह बघेल, विंसेंट जोयल, साजिद खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ये भी रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव रूही जुबेरी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, मो. जियाउद्दीन राही, उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान, विनोद पांडेय, नवीन शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वसीम अहमद, एसएम कयाम, हेमंत शर्मा टोटो, पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना, नितिन चौहान, एमएल पापा, युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आनंद बघेल, बीएस राणा, अनुराग पोनिया, ताज मोहम्मद, वशीर अली, शरद बंसल, शिवांग पंडित, अजय शर्मा, मोहित अग्रवाल, सौरभ शर्मा, कमल, अशोक, इरफान आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें