फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: निमार्णाधीन सड़क किनारे बंबे में पलटी स्कूली वैन, 24 बच्चों को सकुशल निकाला, चार को आईं हल्की चोटें

Thu, 22 Jan 2026 01:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में मैजिक वैन चालक नियंत्रण खो बैठा। वैन पहले साइट पर कच्ची मिट्टी में धंस गई। वह एक तरफ झुकने लगी, जिससे चीख पुकार मच गई। इस पर चालक ने गाड़ी वहीं रोककर बच्चों को उतारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पलटने के बाद नाले से बाहर निकाली मैजिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के निमार्णाधीन सड़क किनारे तालसपुर बंबा पर 22 जनवरी सुबह एक गंभीर हादसा बच गया। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय देवसैनी के बच्चों को ले जा रही मैजिक वैन एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बंबे में पलट गई। वैन में 24 छात्र-छात्राएं सवार थे। स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर आनन-फानन वैन में फंसे स्कूली बच्चों को बाहर निकाला। पलटते समय उसमें चार बच्चे रह गए, जिन्हें मामूली चोट आई हैं। बंबे में भरे पानी में गिरने से अधिकांश बच्चों के बैग आदि खराब हो गए।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार गांधीपार्क क्षेत्र के विकास नगर धर्मपुरी का अवधेश कुमार मैजिक वैन चलाता है। वह रोजाना की तरह सासनी गेट क्षेत्र से कक्षा तीन से लेकर हाईस्कूल तक के बच्चों को बिठाते हुए क्वार्सी, रामघाट रोड होते हुए तालसपुर बंबा के रास्ते से पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय जा रहा था। बंबे के पास सीमेंटेड सड़क बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े आठ बजे इसी रास्ते पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में मैजिक वैन चालक नियंत्रण खो बैठा। वैन पहले साइट पर कच्ची मिट्टी में धंस गई। वह एक तरफ झुकने लगी, जिससे चीख पुकार मच गई। इस पर चालक ने गाड़ी वहीं रोककर बच्चों को उतारना शुरू कर दिया। जब वैन में चार बच्चे रह गए वैन बंबे में पलट गई।

विज्ञापन

यह देख स्थानीय लोग व राहगीर दौड़ते हुए पहुंचे। मौके पर इलाका पुलिस व एंबुलेंस के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य खुशीराम समेत अन्य स्टाफ पहुंच गया। उन्होंने पलटी पड़ी वैन में सवार बच्चों को बाहर निकाला, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं। इस वैन में अनन्या, मायरा, हर्षित, भव्या, वेदिका, ख्याति, हर्षिल, हर्ष, नम्रता, देविका, रनवीर समेत 24 छात्र-छात्राएं थे। अनन्या, मायरा, हर्षित व हर्ष को चोटें आई हैं। इधर, छात्र-छात्राओं के जूते, बैग आदि भी गाड़ी में छूट गए।

इस खबर पर बच्चों के अभिभावक भी आ गए। प्रधानाचार्य खुशीराम ने बताया कि हादसे में सभी 24 बच्चे पूरी तरह से सकुशल हैं। एक-दो बच्चों को हल्की चोट आई है। सभी बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि बंबे की पटरी के कच्चा होने व मिट्टी के धंस जाने से हादसा हुआ था। बच्चे पूरी तरह से सकुशल हैं। मैजिक वैन चालक से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें