फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर एसटीई की लापरवाही से ट्रेन की चपेट में आया मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन से लाइन पार कर प्लेटफार्म दो पर आते समय एक मजदूर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना में एसटीई (वरिष्ठ टिकट पर्यवेक्षक) की लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ प्रयागराज डिवीजन ने जांच बैठा दी है। इधर, जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक मजदूर के साथियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

वाकया बुधवार रात डेढ़ बजे का है। हबीबुल रहमान (42) पुत्र अजीमुद्दीन निवासी रानी गांव, किशनगंज, बिहार अपने गांव के लोगों अफसर आलम, सबी अनवर, शफीक आलम के साथ ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर उतरा। इन सभी को खुर्जा में धान बुवाई का काम मिला था। सभी प्लटेफार्म तीन पर ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। बताते हैं कि रात 2 बजे इनके पास एसटीई नीरज कुमार यादव पहुंचे। एसटीई ने इनकी टिकट चेक की, जिसमें शफीक और हबीबुल रहमान की टिकट कंफर्म थी। सबी अनवर और अफसर आलम के पास वेटिंग टिकट थी।
अफसर आलम ने बताया कि एसटीई ने उनको अपने साथ चलने के लिए कहा। वह प्लेटफार्म तीन से लाइन पार करते हुए लाने लगे। उन्हें टोका भी लेकिन वह नहीं माने। खुद लाइन पार कर प्लेटफार्म दो पर पहुंच गए। अफसर ने बताया कि एसटीई के डर से वह और सबी अनवर प्लेटफार्म दो पर पहुंच गए। इसके बाद हबीबुल रहमान और शफीक लाइन पार करने लगे। तभी अचानक से दिल्ली की ओर से मालगाड़ी आ गई। हबीबुल रहमान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। थाना प्रभारी जीआरपी अब्दुल मुईज ने बताया कि मजदूर एसटीई पर लाइन पार कराने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल परिवार वाले नहीं आए हैं। अगर, तहरीर आती है तो मामले की जांच कर मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को पता लगा तो बैठी जांच
मजदूर की मौत के मामले में प्रयागराज डिवीजन के अधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने डीटीएम टूंडला को मामले की जांच के लिए आदेशित किया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर इससे पूर्व अधिकारी मामले को दबाए रहे। प्रयागराज के अधिकारियों को बृहस्पतिवार शाम को पूरा वाकया मालूम हुआ।
मजदूर की मौत लाइन क्रॉसिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से होना बेहद दुखद पूर्ण है। इस मामले में प्रथम दृष्टया जिस प्रकार से घटना सामने आई है, उसके आधार पर जांच बैठा दी गई है। डीटीएम टूंडला संजय कुमार पूरा मामला देख रहे हैं, जो भी जांच में सामने सच्चाई आएगी, उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- अमित सिंह, पीआरओ, एनसीआर डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें