फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता का दावा: सार्वजनिक भूमि पर बनी है मस्जिद, 15 फरवरी को होगी सुनवाई

Mon, 06 Jan 2025 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरटीआई कार्यकर्ता व भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम का दावा है कि ऊपरकोट पर हिंदू राजाओं का बाला-ए-किला था। जिस पर पूर्व में कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जामा मस्जिद स्थापित कर दी।
विज्ञापन
पंडित केशव देव गौतम - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता व भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने सिविल जज के न्यायालय में एक वाद दायर किया है। जिसमें दावा किया है कि बाला-ए-किला के इस स्थल पर कभी बौद्ध स्तूप, शिव मंदिर, जैन मंदिर होते थे। अदालत ने सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तारीख नियत कर दी है।

विज्ञापन


पंडित केशव देव गौतम ने याचिका दायर करते हुए बताया कि ऊपरकोट पर हिंदू राजाओं का बाला-ए-किला था। जिस पर पूर्व में कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जामा मस्जिद स्थापित कर दी। पुरातत्व विभाग से उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। जिसमें यह जानकारी दी गई। इसके अलावा नगर निगम से भी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद इस स्थल को खाली कराने को लेकर कई जगहों पर शिकायतें की गईं। मगर सुनवाई नहीं हुई। अब सिविल जज के न्यायालय में याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें