फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कोरोना वार्ड में भर्ती दरोगा ने किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित दरोगा ने शुक्रवार देर रात खुद के शरीर पर चाकू का प्रहार कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान गिरने से उसके सिर में भी चोट आ गई। उसकी इस हरकत पर वार्ड में हड़कंप मच गया। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन जख्मी हालत में दरोगा को यहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मूल रूप से सूर्य विहार क्वार्सी निवासी दरोगा दिनेश सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद से यहां दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती थे। उनकी तैनाती शाहजहांपुर में है। रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि दरोगा ने खुद के साथ लाए चाकू की मदद से अपनी गर्दन पर दो तीन प्रहार कर आत्महत्या की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गिरने से सिर में भी चोट आई है। इस सूचना पर सीओ तृतीय अनिल समानिया, एसएसआई क्वार्सी चंचल सिरोही भी पहुंच गए। चोटों के गंभीर निशान होने के कारण वहां से तत्काल उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस विषय में दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि वह यहां आने से पहले अवसाद में रहे होंगे। ऐसा प्रतीत हो रहा है, क्योंकि वह चाकू अपने साथ घर से ही लाए थे। उनके द्वारा किए गए प्रयास से चोटें आने के कारण यहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें