फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Industry Warrior Award: 12 महारथियों को मिला अलीगढ़ इंडस्ट्री योद्धा सम्मान, ये हैं वो शख्सियत

Sun, 02 Feb 2025 05:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ इंडस्ट्री योद्धा अवार्ड से ताला क्षेत्र में उद्योगपति विजय बजाज, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण मॉउंटिंग हार्डवेयर में अजय पटेल (रे इंटरनेशनल), नुमेरटर मशीन और शैक्षिक संस्था में प्रमोद गुप्ता (नुमेरटर्स इंडिया और विजडम स्कूल) समेत 12 महारथियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ इंडस्ट्री योद्धा अवार्ड कार्यक्रम में सम्मानित उद्योग जगत के महारथी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) अलीगढ़ चैप्टर की ओर से सेंटर प्वाइंट स्थित सिटी सेंटर सभागार में अलीगढ़ इंडस्ट्री योद्धा अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर महापौर प्रशांत सिंघल सहित 12 उद्योगपतियों को अलीगढ़ इंडस्ट्री योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डीएम संजीव रंजन, डिवीजनल चेयरमैन शलभ जिंदल, चैप्टर चेयरमैन मनीष बंसल और आईआईए सचिव अलोक झा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि कारोबारी जिले के विकास की रीढ़ होते हैं। ताला व हार्डवेयर से जिले की पहचान है। उन्होंने संस्था की यूथ विंग को प्रोत्साहन किया। आईआईए की 15 सदस्यीय कमेटी ने उद्योगपतियों को सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल अग्रवाल, राम बंसल, मनोज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मुकेश जिंदल, मोहित गुप्ता (मीडिया प्रभारी), पंकज गुप्ता, संभव जैन मौजूद रहे।

देश विभाजन के बाद अलीगढ़ आए थे दादा, शुरू किया कारोबार
उद्यमी सुनील पाली ने बताया की परिवार ने अलीगढ़ में टॉय पिस्टल का कारोबार शुरू किया। 1975 की इमरजेंसी में व्यापार के लिए अच्छा समय नहीं था। राजीव ने बताया कि उनका परिवार 1947 में पाकिस्तान की राजधानी लाहौर से अमृतसर आया था। दादा को लाहौर में मार दिया गया था। दादी वहां से परिवार को लेकर आ गईं थीं। इसके बाद पिता अलीगढ़ आ गए और कर कारोबार शुरू किया। मेहनत और लगन की बदौलत आज एक मुकाम पर हैं। अजय पटेल ने अपने जीवन की स्मृतियों को साझा किया।
विज्ञापन


इन उद्योगपतियों को किया गया सम्मानित
ताला क्षेत्र में उद्योगपति विजय बजाज, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण मॉउंटिंग हार्डवेयर में अजय पटेल (रे इंटरनेशनल), नुमेरटर मशीन और शैक्षिक संस्था में प्रमोद गुप्ता (नुमेरटर्स इंडिया और विजडम स्कूल), टॉयज क्षेत्र में सुनील पाली (मेट्रो कारपोरेशन), हार्डवेयर में राजीव अग्रवाल (प्लस पॉइंट ग्रुप), पोटेटो फ्लैक्स के लिए मेयर प्रशांत सिंघल व उद्योगपति निशांत सिंघल (शिवश्रित फूड लिमिटेड), पीवीसी पाइप्स में अनमोल रतन (कोनार्क पॉलीटयूबस प्रालि.), रक्षा क्षेत्र में तरुण सक्सेना व ललेश सक्सेना (दीप एक्सप्लोसिव प्रालि.) लॉक्स व हार्डवेयर मेंं उमंग मोंगा (हरिसन लॉक्स), हॉस्पीटलिटी इंडस्ट्री में अखिल गुप्ता (आभा ग्रुप), फूड इंडस्ट्री में सुमीत गोयल एवं मुदित गोयल (कुंजीलाल दालसेव), फार्मा में हर्षित अग्रवाल (स्वरूप फार्मा प्रालि.) को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें