फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मूसेपुर कांड में अब मृतक पक्ष पर भी मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोधा(अलीगढ़)।
विज्ञापन

लोधा के गांव मूसेपुर में चोरी का आरोप लगाने पर मुखर हुई पुरानी रंजिश में हुए दोहरे हत्याकांड की घटना में नया मोड़ आ गया है। अब इस मामले में मृतक पक्ष पर हमलावर होने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा हत्याकांड के आरोपी पक्ष की ओर से कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया गया है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ये घटना 10 जुलाई की है। जिसमें रिंकू-टिंकू की दुकान में चोरी का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया गया था। इसी विवाद में सुबह सुबह हुए संघर्ष में रिंकू-टिंकू के पिता व बहन की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 12 आरोपी जेल भेजे गए। इधर, अब हत्या के आरोपी पक्ष के ओमप्रकाश की बेटी की ओर से न्यायालय की शरण ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें खुद के पक्ष पर हमलावर होने, अभद्रता, छेड़खानी, फायरिंग आदि का आरोप लगाया। जिसमें अदालत ने मुकदमे का आदेश किया है। प्रवीन, केशव, राजू, टिंकू, रिंकू, कुलदीप, प्रदीप, गिरीश, लाखन, रुची, लालो व चार-पांच अज्ञात पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर लोधा के अनुसार मुकदमे में विवेचना शुरू कर दी गई है। बाकी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें