इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंहकी जयंती पर सपा और रालोद की संयुक्त महारैली में रालो?
- फोटो : CITY OFFICE
किसान दिवस पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान कि 2014 से पहले तमाम किसान आत्महत्या कर रहे थे, अब ऐसा नहीं। इस पर जयंत चौधरी ने तंज कसा। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि देश-प्रदेश में किसानों की हालत कितनी चिंताजनक है। ये केंद्र सरकार के सांख्यिकी विभाग के आंकड़े बता रहे हैं।
सितंबर 2021 में जारी आंकड़ों के अनुसार 2013 से 2019 के बीच किसानों की आय तीस फीसदी बढ़ी तो है, मगर कर्जा भी 58 फीसद बढ़ गया है। पहले इन आंकड़ों को देखकर सरकार किसानों के बारे में सोचे। इगलास रैली में संबोधन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने चौधरी साहब को भारत रत्न देने के सवाल पर कहा कि मांग उचित है। सरकार यदि किसानों को सम्मान देना चाहती थी, तो उसको कुछ करना चाहिए था।
अखिलेश यादव के रैली में न आने के सवाल पर कहा कि उनकी कमी तो खल रही है, किंतु आज ऐसा मौका नहीं था कि वे यहां आ पाते, क्योंकि वे सभी के प्रति जिम्मेदार हैं। हम टीम वर्क कर रहे हैं। कुछ वे संभालेंगे, कुछ में संभालूंगा। कुछ मंच दोनों मिलकर संभालेंगे। वे ठीक खुद हैं। डिम्पल जी की भी चिंता की बात नहीं हम सभी की प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ हों।