फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: इगलास में रिश्ते के मामा ने ईंट से कुचल करके कर दी बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Mar 2022 11:28 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कस्बा के हाबूड़ा मुहल्ला निवासी रामू की नौ वर्षीय बेटी को मुहल्ले का ही मनोज पुत्र जवाहर लाल अपने साथ कुरकुरे खिलाने के बहाने से बुलाकर ले गया। रामू घर पहुंचा तो बेटी घर पर नहीं थी। उसे तलाश करना शुरू किया। रात में बच्ची का शव लकड़ी की टाल के पीछे पड़ा मिला।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कस्बा के सराय बाजार के समीप स्थित हाबूड़ा मुहल्ला निवासी एक नौ वर्षीय बच्ची की मुहल्ले के युवक ने ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। देर रात बच्ची का शव हाथरस रोड स्थित लकड़ी की टाल की पीछे पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्ची आरोपी को पड़ोस के नाते मामा कहती थी। युवक उसे कुरकुरे दिलाने के बहाने बुलाकर ले गया था। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


कस्बा के हाबूड़ा मुहल्ला निवासी रामू रविवार को आलू बीनने के लिए गया था। देर सांय उसकी नौ वर्षीय बेटी संगीता को मुहल्ले का ही मनोज पुत्र जवाहर लाल अपने साथ कुरकुरे  खिलाने के बहाने से बुलाकर ले गया। रामू मजदूरी करके घर पहुंचा तो बेटी घर पर नहीं थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो उसे तलाश करना शुरू किया। रात करीब 11 बजे बच्ची का शव हाथरस रोड स्थित लकड़ी की टाल के पीछे खाली प्लाट में पड़ा मिला।

विज्ञापन

शव देखने से लगता है कि उसकी ईंट से कुचल कर हत्या की गई थी। वीभत्स हत्या की सूचना पर कोतवाल रिपुदमन सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी मनोज को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि घटना के संबंध में मृतका के पिता रामू की तहरीर पर मनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परिजनों के साथ आरोपी भी तलाश में जुटा

रामू पर चार बच्चे है। जिनमें दो बेटे व दो बेटियां है। मृतका तीसरे नंबर की थी। बच्ची आरोपी को पड़ौस के नाते से मामा कहती थी। जब वह घर से गायब हुई तो आरोपी युवक भी परिजनों के साथ उसकी तलाश में जुटा था। वह परिजनों  को तलाश के दौरान घटना स्थल से दूसरे स्थानों पर लेकर घूमता रहा। जब परिजन टाल के पीछे जाने लगे तो उसने वहां जाने से रोका था। मृतका की बहन ने उसे शाम को आरोपी के साथ देखा था। शव मिलने के बाद उसने यह बात बताई तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी नशेड़ी प्रकृति का है, घटना के दौरान भी वह नशे की हालत में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें