फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हमारे विधायक उपवास कर तो दूसरे दलों के विधायक करते हैं मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि हमारे विधायक सांविधानिक तरीके से जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उपवास रखकर काम कराते हैं जबकि दूसरे दलों के विधायक तो अफसरों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता व मारपीट कर काम कराते हैं। यह चुटकी उन्होंने बदायूं में सपा विधायक के बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की घटना का बिना जिक्र किए ही मीडिया के सवालों के जबाव में ली।
विज्ञापन

गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों ने पूछा कि भाजपा सरकार में विधायकों की सुनवाई नहीं हो रही है, उन्हें अनशन करना पड़ रहा है। ऐसे में आमजन के साथ कैसा सलूक हो रहा होगा ? यह अच्छे से समझा जा सकता है।
शहर विधायक मुक्ता राजा को नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ा। विधायक का आरोप था कि स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे शहर को खोद डाला। सड़कें बदहाल हैं। नगर निगम संवेदनहीन बना हुआ है। नगरायुक्त जनसमस्याओं को नजरंदाज कर रहे हैं। जिसके कारण समस्याएं बढ़ रहीं हैं। अधिकारियों के सीयूजी नंबर उठते नहीं हैं। इन सभी मामलों में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी करने वालों पर अब कार्रवाई का चाबुक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें