अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के खेडिया खुर्द में पत्नी की बेरहमी से पिटाई करते हुए पति का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल होने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पूर्व में भी दो शादियां हो चुकी हैं। पुलिस आरोपी पति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज रही है।
एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा ने बताया थाना टप्पल क्षेत्र की चौकी जट्टारी के अंतर्गत आने वाले खेडिया खुर्द गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने और बगल में तड़पते हुए दूधमुंहे बच्चे की वीडियो वायरल होने पर तत्काल पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया और आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पति के विरुद्ध पुलिस विधिक कार्रवाई करके जेल भेज रही है, आरोपी की पूर्व में भी दो शादियां हो चुकी हैं। उसने तीसरी शादी झारखंड प्रांत के किसी गांव की महिला से की है।