समर्थकों के साथ हाथरस सांसद राजवीर दिलेर
- फोटो : अमर उजाला
ईंट भट्टा मजदूरों को मंगलवार को तीन स्पेशल ट्रेन बिहार के गया जिले के लिए रवाना हुईं। इस दौरान स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग हर बार की तरह फिर से तार-तार हो गई।
ईंट-भट्टा मजदूरों की स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने पहुंचे हाथरस सांसद राजवीर दिलेर से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेतुका बयान देते हुए कहा कि जहां भीड़ होगी, वहां सोशल डिस्टेंसिंग तो टूटेगी ही। इस दौरान कोल विधायक अनिल पाराशर और छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह सहित ईंट-भट्टा संचालक भी ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे।
ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए हाथरस सांसद राजवीर दिलेर आदि को बुलाया गया था। उनसे जब मीडिया ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जहां भीड़ अधिक होगी वहां सोशल डिस्टेंसिंग तो टूटेगी ही। हालांकि बाद में वह चुप्पी साध गए।