फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : खेलों को बढ़ावा देने वालों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का किया सम्मान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के निर्देशन में जिला ओलंपिक एसोसिएशन अलीगढ़ की ओर से जिले में खेलों को बढ़ावा देने में सक्रिय हस्तियों को सम्मानित किया गया। वहीं, डिजिटल फिटनेस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मजहर उल कमर के नेतृत्व में अलीगढ़ कुश्ती एसोसिएशन के जिला सचिव भगत सिंह बाबा, कराते एसोसिएशन के जिला सचिव मिर्जा वसीम बेग, हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार, सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त राष्ट्रीय एथलीट हीरा सिंह, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अली, यूपी एथलेटिक्स के संयुक्त सचिव शमशाद निसार, शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष इजलाल अहमद, महुआ खेड़ा स्थित आवास पर क्रिकेट मैदान के संस्थापक अर्जुन सिंह फकीरा के आवास पर जाकर खेलों में सराहनीय कार्य पर सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य श्याम कुंतल ने कहा कि जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2020 पर लोगों के घरों पर जाकर सम्मानित कर आधुनिक ओलंपिक के उद्देश्य को एक अनोखी दिशा दी है। इससे जिले के खिलाड़ी व खेल प्रेमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। डॉ. रक्षपाल सिंह, अर्जुन सिंह फकीरा, शमशाद निसार, मोहम्मद अली, इजलाल अहमद, सुधीर कुमार ने यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडे व जिला ओलंपिक एसोसिएशन का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मजहर उल कमर में बताया कि कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रवीण अग्रवाल, पूर्व विधायक विवेक बंसल को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया जाएगा। डिजिटल फिटनेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या 70 से अधिक होने के कारण इस का रिजल्ट बृहस्पतिवार को आएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं का मेडल व प्रमाण पत्र उनके घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें