फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अयोध्या में भूमि पूजन वाले दिन जिले में रहेगा हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के साथ ही भूमि पूजन होगा। इसको लेकर जिले में पांच अगस्त को हाई अलर्ट रहेगा। इससे पहले अयोध्या प्रकरण में आए फैसले वाले दिन भी जिले में हाई अलर्ट रहा था। जिला प्रशासन और पुलिस ने खुफिया पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या प्रकरण से अलीगढ़ हमेशा से जुड़ा रहा है। इसके चलते दिसंबर में आए फैसले वाले दिन भी अलर्ट रखा गया था। अब श्रीराम मंदिर निर्माण की नींव और भूमि पूजन का कार्यक्रम होने जा रहा है। प्रधानमंत्री स्वयं भूमि पूजन के लिए जा रहे हैं। ऐसे में जिले को हाई अलर्ट पर रखना बेहद जरूरी है। इधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के साथ ही हर आने-जाने वाले पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें