अलीगढ़ की पांच विधानसभा व हाथरस की दो विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती 4 जून को होगी। विधानसभावार मतगणना होगी। इसके लिए 14 टेबल लगायी जाएंगी। करीब 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी पार्टी प्रतिनिधियों के साथ मतगणना की तैयारियों के बारे में 25 मई को बैठकर करेंगे। 4 जून को अलीगढ़ और हाथरस संसदीय क्षेत्र की मतगणना होनी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में 25 मई को सांय 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में 4 जून को होने वाली अलीगढ़ एवं हाथरस आंशिक संसदीय क्षेत्र की मतगणना के संबंध में बैठक आहुत की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अलीगढ़ एवं हाथरस संसदीय क्षेत्र और समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दल एवं उनके प्रतिनिधियों को नियत समय व स्थान पर मतगणना की तैयारियों के संबंध में हो रही बैठक में बुलाया गया है।
33 राउंड में होगी मतगणना
अलीगढ़ की पांच विधानसभा व हाथरस की दो विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इसमें अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र -15 में खैर, बरौली, अतरौली, कोल व शहर विधानसभा क्षेत्र एवं हाथरस संसदीय क्षेत्र की छर्रा व इगलास विधानसभा क्षेत्र की मतगणना ईवीएम के जरिए होगी। विधानसभावार मतगणना होगी। इसके लिए 14 टेबल लगायी जाएंगी। करीब 33 राउंड में मतगणना पूरी होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।