फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : फूलों की खुशबू से महका गुलिस्तान-ए-सैयद

विज्ञापन
एएमयू गुलिस्तान ए सय्यद पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का निरीक्षण करते एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंस? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शनिवार को एएमयू का गुलिस्तान-ए-सैयद फूलों की खुशबू से महक उठा। गुलिस्तान-ए-सैयद में अलग-अलग प्रजाति के फूलों ने लोगों का मन मोहा। फूलों के साथ सेल्फी लेने की लोगों में होड़ थी। गुलिस्तान-ए-सैयद में लैंड एंड गार्डन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने किया। प्रदर्शनी 13 मार्च को भी रहेगी।
विज्ञापन

विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रो. जकी अनवर सिद्दीकी ने कहा कि विश्वविद्यालय, संस्थागत और निजी उद्यान के तहत प्रदर्शनी की सात प्रतिस्पर्धी श्रेणियों में 73 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जबकि बी श्रेणी में कुल 373 प्रविष्टियां, सी श्रेणी में 72 प्रविष्टियां गुलदस्ते में प्राप्त हुईं।
कट फ्लावर (गुलाब) में 72 प्रविष्टियां, कट फ्लावर, सी श्रेणी में 134 प्रविष्टियां, डी श्रेणी में ऑरनामेंटल्स में 71 प्रविष्टियां, स्पॉट फ्लावर अरेंजमेंट में क्लास ई 40 प्रविष्टियां और कैकटस यूफ ोरबिया, बोन्साई आदि में 145 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हमीदा तारिक, प्रो. राकेश भार्गव (डीन, मेडिसिन संकाय), प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी (प्राचार्य, जेएन मेडिकल कॉलेज) प्रो. मोहम्मद वसीम अली (प्रॉक्टर), प्रो. आरके तिवारी (प्राचार्य, जेडए डेंटल कॉलेज) आदि मौजूद रहे। प्रदर्शनी का समापन 13 मार्च को मंडलायुक्त गौरव दयाल व वित्त अधिकारी प्रो. एम मोहसिन खान करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें