अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के सोफा खेड़ा गांव में महीला ग्राम प्रधान के पति कालीचरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह दो बाइक पर सवार होकर आए दर्जनभर बदमाशों ने घर के बाहर बैठे कालीचरण को ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से भून डाला।
गंभीर हालत में प्रधान पति को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इस हत्या को आपसी रंजिश मान कर अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर विधिक कार्रवाई की बात कह रही है