फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambulance: अलीगढ़ को मिलीं 18 नई एंबुलेंस, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया जनता को समर्पित

Tue, 08 Apr 2025 04:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले में 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा की 78 एंबुलेंस हैं। 18 नई एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं। यह सभी एम्बुलेंस उन वाहनों के स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी निर्धारित सेवा अवधि पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना करते डीएम संजीव रंजन - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले को 18 नई एंबुलेंस मिल गईं हैं। जल्दी ही और भी मिलेंगी। डीएम संजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को जनता के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त हैं और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित सहायता पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा की 78 एंबुलेंस हैं। 18 नई एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं। यह सभी एम्बुलेंस उन वाहनों के स्थान पर उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी निर्धारित सेवा अवधि पूरी हो चुकी है। नई एंबुलेंस की उपलब्धता से आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट राम शंकर, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, 102 एंबुलेंस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक नेहाल राजा, प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद, ईएमई हिरदेश कुमार, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें