फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पबजी खेल रही छात्रा को मौसी ने डांटा तो लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Apr 2020 10:10 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की स्वर्ण जयंती कालोनी में रविवार देर रात 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने यह हरकत उस समय की, जब पबजी खेलते समय बच्चों के बीच झगड़े में मौसी ने उसे डांट दिया था। 

विज्ञापन


परिवार वाले फंदे पर लटकी छात्रा को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन कुछ देर में ही उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि स्वर्ण जयंती नगर स्वर्ण मार्ट के पास एचआईजी-20 में रहने वाले अजीत सिंह की 14 वर्षीय बेटी शहर के ही प्राइवेट स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। 

क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार पूछताछ में परिवार ने बताया कि वह बच्चों के साथ देर रात घर में पबजी खेल रही थी। इसी दौरान रात करीब 9 बजे बच्चों के बीच विवाद हो गया, जिस पर मौसी ने उसे डांट दिया। इसके कुछ देर बाद छात्रा ने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


बिना पुलिस को सूचना दिए परिवार वाले उसे मेडिकल कॉलेज भी लेकर पहुंच गए, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। देर रात पुलिस ने शव के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम आदि की औपचारिकताएं पूरी की। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें