फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ को 22 घंटे बिजली की सौगात

Wed, 16 Dec 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों को अब ज्यादा बिजली मिलेगी। यह सौगात स्वयं सूबे के मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ को दी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को यहां कासिमपुर स्थित हरदुआगंज तापीय परियोजना परिसर में 660 मेगावाट की नई इकाई का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वादा किया कि अगले छह माह में शहरी क्षेत्रों को 22से 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों 16 से 18 घंटे बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्काल अमल करते हुए पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने मंगलवार को ही देर रात अलीगढ़ शहर और ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए।

क्षेत्रीय लोड डिस्पैच सेंटर को तत्काल नए शिड्यूल के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अनुसार अब अलीगढ़ शहर को 22 घंटे बिजली मिला करेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को कासिमपुर स्थित हरदुआगंज तापीय परियोजना परिसर में शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निर्माणाधीन 660 मेगावाट की 13 यूनिटों से उत्पादन शुरू होने के बाद 8,580 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा।

इससे बिजली की किल्लत काफी हद तक कम हो जाएगी। उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले अलीगढ़- टप्पल रोड को फोरलेन करने तथा प्रदेश की चीनी मिलों को घाटे से उबारने के लिए सरकारी मदद देने का भी एलान किया।

इससे पहले उन्होंने बटन दबा कर नई यूनिट का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर प्रहार करते हुए कहा बसपा सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में सिर्फ फाइलों पर काम किया है।

इसी तरह केंद्र सरकार ने डेढ़ साल पहले कहा था कि 24 घंटे बिजली दी जाएगी, लेकिन कैसे मिलेगी, यह नहीं बताया। वहीं उनकी सरकार हर गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें