महानगर के क्वार्सी इलाके की जनकपुरी कॉलोनी के एक अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रेकेट के गोरखधंधे पर पुलिस की नजर पहुंच गई।
मंगलवार सुबह पुलिस ने छापेमारी कर फ्लैट से एक कॉलेज की दो छात्राओं और दो युवकों को दबोच लिया। बाद में छात्राओं को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
मामला कुछ इस तरह है कि जनकपुरी स्थित अपार्टमेंट में एक युवक अपने को हाईडिल के अधिकारी का ड्राइवर बताकर किराए पर रहता था। जिसके यहां आए दिन एक डिग्री कालेज की कुछ अलग-अलग छात्राओं का आना जाना था।
जब क्षेत्र के लोगों का कुछ शक हुआ तो मंगलवार सुबह सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर छापा मारा तो दो छात्राओं को दो युवकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया।
इनमें एक छात्रा ड्रैस में थी। जिन्हें जमकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं एक युवक भाग जाने में सफल रहा। एकपुलिस की हिरासत में है।