फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ःकेसीसी बनवाएं... कम ब्याज पर ऋण लेकर करें पशु पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने पशु पालन को बढ़ावा देने को किसान पशु पालन योजना की शुरूआत की है। इसमें पशु पालकों को बिना किसी की गारंटी या जमीन, घर आदि को बंधक बनाए 1.60 लाख रुपये का केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनाया जाएगा। कम ब्याज दरों पर बैंक से मिलने वाले इस ऋण को एक साल की अवधि में जमा कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से नवीनीकरण हो सकेगा। खास बात है कि इस रकम से पशु पालक दो पशु खरीद सकते हैं। जिनके पास पहले से पशु हैं, वे चारे, देखरेख व उनके रहन-सहन के लिए शेड निर्माण आदि की सुविधा उपलब्ध करा सकेंगे। इसी धनराशि से डेयरी व्यवसाय से अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
ये है योजना
खेती-किसानी करने व पशु पालन में रुचि रखने वाले किसानों को इस योजना में पहले आवेदन करना होगा। ब्लॉक स्तर पर पशु पालन विभाग हरेक शुक्रवार को शिविर लगाकर पशु पालकों के फार्म भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन आवेदनों को एलडीएम (लीड बैंक मैनेजर) के पास भेजा जाएगा, जहां से इन आवेदन को संबंधित बैंक शाखाओं को भेजा जाएगा। पात्रों के सत्यापन के बाद उनका 1.60 लाख रुपये तक का केसीसी कार्ड बनाया जाएगा। किसानों को मामूली ब्याज दरों पर बैंक से केसीसी कार्ड की सुविधा मिलेगी। इसमें गाय, भैंस, बकरी, सूकर, मुर्गी पालन के अलावा डेयरी उद्योग के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध हो सकेगा।
आठ माह में 6379 ने किया आवेदन
केसीसी योजना के तहत अप्रैल से अब तक 6379 पशु पालकों ने आवेदन किया है। 15 नवंबर से शुरू किए गए अभियान में जिले के कुल 12 ब्लॉकों में 478 पशु पालकों ने केसीसी के लिए आवेदन किया है।
सरकार पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को तमाम सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसमें केसीसी कार्ड योजना उनके लिए बेहद उपयोगी और जीवन स्तर को सुधारने में मददगार साबित हो रही है। योजना का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि किसान व पशुपालक योजना का अधिक लाभ उठा सकेंगे। - डॉ. चंद्रवीर सिंह, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें