बीए ऑनर्स के छात्र मोहम्मद काशिफ की शिकायत के अनुसार, छह अगस्त शाम पांच बजे उन्हें बंदूक दिखाकर अपहरण करने की कोशिश की गई।
इसका विरोध किया तो छात्रों ने उन्हें मारा-पीटा। जांच-पड़ताल में आरोपी छात्र एएमयू में दोषी पाए गए, जिनके खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की गई।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में अपहरण, फायरिंग के मामले में एएमयू इंतजामिया ने चार छात्रों को निलंबित कर दिया है। बीए ऑनर्स के छात्र मोहम्मद काशिफ की शिकायत के अनुसार, छह अगस्त शाम पांच बजे उन्हें बंदूक दिखाकर अपहरण करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
इसका विरोध किया तो छात्रों ने उन्हें मारा-पीटा। जांच-पड़ताल में आरोपी छात्र एएमयू में दोषी पाए गए, जिनके खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की गई। कुलपति ने एसएस हाल में रह रहे बीटेक के छात्र अशरफ अली, एसजेड हाल में रह रहे बीएससी के छात्र फरहान अली, एनआरएससी के बीए के छात्र आतिफ जमाल को निलंबित कर दिया। जांच जारी रहने तक निलंबित छात्रों का विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
बी.टेक के छात्र अशरफ अली की शिकायत के अनुसार, वह छह अगस्त शाम पांच बजे कुछ काम से कला संकाय आए थे, तभी छह-सात लोगों ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। अशरफ की शिकायत पर कुलपति ने अनुशासनहीनता के मामले में बीए छात्र सकलैन को निलंबित कर दिया। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि अशरफ अली, फरहान अली, आतिफ जमाल व सकलैन को निलंबित किया गया है।