फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चार आईएएस संभालेंगे मंडल में कोरोना का संक्रमण

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जांच करने पहुंची स्वास्थ टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रदेश के 18 मंडलों में कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों के उपचार को और बेहतर करने, संक्रमण रोकने के लिए चार से सात आईएएस अधिकारियों को अलग-अलग मंडल में तैनात किया है। अलीगढ़ मंडल में ऐसे चार आईएएस अधिकारियों को तैनाती दी गई है। जिसमें बाल कृष्ण त्रिपाठी, आईएएस, निदेशक समाज कल्याण उत्तर प्रदेश शासन, डॉ. वेदपति मिश्रा आईएएस विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश शासन, राजेंद्र सिंह आईएएस विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश शासन और श्रीशचंद्र वर्मा आईएएस अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा उत्तर प्रदेश को अलीगढ़ मंडल भेजा गया है। उक्त चार आईएएस अधिकारी मंडल के अलग-अलग चार जिलों में तैनात होंगे। इनकी तैनाती मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी निर्धारित करेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने इस तैनाती से संबंधित पत्र भेजा है। जिसमें स्पष्ट है कि उक्त नामित अधिकारी मंडलायुक्त द्वारा आवंटित जिले में एक सप्ताह तक प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान वह जनपद में संचालित कम्यूनिटी किचन, शेल्टर होम, अन्य प्रदेशों से लौटे प्रवासी मजदूरों की समस्त व्यवस्थाएं, क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्थाएं देखेंगे। इसके अलावा कोरोना की रोकथाम के लिए शासन से निर्गत सभी आदेशों का अनुपालन करेंगे।
अधिकारी प्रतिदिन होने वाली कार्रवाई से मंडलायुक्त को अवगत कराएंगे। अधिकारी वर्तमान स्थल से अपना शासकीय वाहन साथ लेकर जाएंगे। जहां वाहन नहीं है वहां संबंधित मंडलायुक्त अपने स्तर से वाहन उपलब्ध कराएंगे। ये तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में शासन से आया पत्र प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें