बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने थाना गोधा के भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। साथ ही भवन के लिए पहली ईंट रखी। ठाकुर दलवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस पर यह क्षेत्र की जनता के लिए तोहफा है। गोधा में पुलिस थाना संचालित होने से जवां थाने का भार कम होगा तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण होगा। उल्लेखनीय है कि थाने के निर्माण के लिए दलवीर सिंह कई वर्षों से
विज्ञापन
प्रयास कर रहे थे। इस अवसर पर इंजीनियर एसके गंगवार, इंजीनियर मयंक कौशिक, प्रवक्ता सुशील गुप्ता, भाजपा नेता विजय सिंह पप्पू, शिवनारायण शर्मा, विष्णु पंडित, विजय कुमार, चौधरी लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।