फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पांच दिन बाद सौ फुट गहरे कुएं से निकाली गई महिला, इसलिए बच गई जान

Mon, 27 Dec 2021 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिता ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी। कुएं में गिरने से हुई घायल। जान देने के लिए कुएं में कूदी थी, लेकिन पानी न होने से बची जान।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर में 21 दिसंबर की शाम 5 बजे अपने मायके से लापता विवाहिता पांच दिन बाद खेत में 100 फीट गहरे कुएं से बरामद हुई। उसके शरीर में चोटों के निशान थे और भूख-प्यास की वजह से वह बेहाल थी। पत्नी की तलाश में ससुराल में मौजूद पति तत्काल ही फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल ले गया जहां इलाज के बाद रात में अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

विज्ञापन


सुजानपुर गांव निवासी 41 वर्षीय सीमा की शादी 23 साल पहले फरीदाबाद के वल्लभगढ़ में रामेश्वर प्रसाद के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। 21 दिसंबर की शाम पांच बजे वह मायके में अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। पिता गिरी प्रसाद ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

रविवार को दोपहर बाद कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए तो कुएं के अंदर से सिसकने जैसी आवाज सुनकर उन्होंने कुएं में झांका और आवाज लगाई। नीचे से सीमा ने मदद मांगी तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर गांव व परिवार वाले भागते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर उसे कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पति रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि सीमा मानसिक रूप से कुछ परेशान थी। उसने बताया कि जान देने के लिए वह कुएं में कूदी थी, लेकिन कुआं सूखा होने से वह सही सलामत है। अस्पताल से छुट्टी होने पर उसे घर ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें