अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कहा है कि ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) का कार्य बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी व सहायक प्रभारी ईवीएम की देखरेख में किया जाएगा। ये कार्य जल्द ही शुरू होगा।
एफएलसी के दौरान पार्टियों के जनपद स्तर के अध्यक्ष, मंत्री, सचिव की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। राजनीतिक दल आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 में चुनाव लड़ने वालों को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नामित कर सकते हैं।
एफएलसी के कार्य अवधि में प्रत्येक दल अपने-अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति के लिए अपने जिला अध्यक्ष के माध्यम से लिखित रूप में नियुक्तपत्र, पहचानपत्र के साथ उपलब्ध कराएंगे। जिससे एफएलसी हाल के लिए पास समय से निर्गत किए जा सकें। उन्होंने बताया कि नियुक्त किए गए प्रतिनिधि की उपस्थिति एफएलसी अवधि में प्रतिदिन अनिवार्य होगी।