गोविंदपुर फगोई के घायल यशपाल के चाचा जसवंत सिंह ने पांच नामजदों व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में लोधा पुलिस ने दो आरोपी सुधीर पुत्र धर्मवीर एवं राम पुत्र दलवीर को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा बरामद किया है।
अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के गांव गोविंदपुर फगोई पर बनी मार्केट पर गोलगप्पे खाने के दौरान गोंडा के गांव धौरा पालन एवं लोधा के गांव गोविंदपुर फगोई के युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें धौरा पालन के युवकों ने फोन करके अन्य युवकों को बुला लिया था और जमकर बवाल होने के बाद फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
ग्रामीण बाद में भागते युवकों का पीछा करते हुए धौरा पालन तक पहुंच गए थे। यहां भी मारपीट और फायरिंग हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था एवं कई युवक घायल हुए थे। गोविंदपुर फगोई के घायल यशपाल के चाचा जसवंत सिंह ने पांच नामजदों व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में लोधा पुलिस ने दो आरोपी सुधीर पुत्र धर्मवीर एवं राम पुत्र दलवीर को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा बरामद किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि एसआई अमित कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, सतेंद्र कुमार और प्रमोद कुमार गस्त पर थे। इसी दौरान धौरा पालन नहर के पास दोनों अभियुक्तों को मय तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।