फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : 12.2 करोड़ के घोटाले में सहकारी बैंक के प्रबंधक सहित तीन की बर्खास्तगी पर अंतिम मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक कासिमपुर शाखा में हुए 11.83 करोड़ के घोटाले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक एवं कैशियर की बर्खास्तगी पर उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल ने मुहर लगा दी है। इधर सहकारी बैंक गोंडा में हुए एक करोड़ के घोटाले में तत्कालीन कैशियर की बर्खास्तगी पर भी मुहर लग गई है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक कासिमपुर शाखा में वर्ष 2011 से वर्ष 2019 के मध्य खाद बीज पर लोनिंग के मामले में घोटाला हुआ था। आरोप था कि तत्कालीन मैनेजर और दो कैशियरों की मिलीभगत से ऐसे व्यक्तियों के नाम खाद और बीज के लोन कर दिए गए, जो वास्तव में थे ही नहीं। रिकवरी न होने पर तत्कालीन सचिव प्रवीण सिरोही ने कमेटी से जांच कराई गई तो इस खेल का खुलासा हो गया। इस मामले में तत्कालीन ब्रांच मैनेजर अनिल नंदा, कैशियर बृजेश अवस्थी व कैशियर संजय मौर्य को दोषी माना गया था। संजय मौर्य का तबादला होने के कारण उनका मामला लखनऊ में लंबित है। जबकि 15 जून 2020 में हुई सहकारी बैंक की बोर्ड बैठक में मैनेजर अनिल नंदा और कैशियर बृजेश अवस्थी की बर्खास्तगी की संस्तुति कर दी गई थी। इधर सहकारी बैंक गोंडा में 300 खाताधारकों के सेविंग अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर करीब एक करोड़ से अधिक रुपये निकाले जाने के मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक निखिल उपाध्याय एवं कैशियर कृष्ण गोपाल को जनवरी माह में हुई बोर्ड बैठक में बर्खास्त कर दिया गया था। एक अन्य आरोपी कैशियर का काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विपिन को जून माह में हुई बोर्ड बैठक में बर्खास्त किया गया था।
बता दें कि मामले का खुलासा तब हुआ था जब कैशियर कृष्ण गोपाल के अवकाश पर जाने के बाद उनके स्थान पर एक और कैशियर को भेजा गया था। उस समय एक खाताधारक ने बैंक से पैसे निकालने के लिए चेक लगाया था। अकाउंट देखने के बाद उक्त कैशियर ने पैसा न होने की बात कही तो विवाद हो गया। मामले की जांच हुई तो सारा खेल सामने आया। इस घोटाले में करीब 300 ग्रामीण खाताधारकों के बचत खाते से पैसा निकाला गया था। बताते चले कि सहकारी बैंक कर्मचारियों की नियुक्ति सेवा मंडल करता है। बैंक के सचिव एसएन यादव ने स्वीकार किया कि उतर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल ने कासिमपुर प्रकरण में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनिल नंदा व कैशियर बृजेश अवस्थी की बर्खास्तगी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गोंडा प्रकरण में तीसरे आरोपी कैशियर विपिन की बर्खास्तगी पर भी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें