फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रंगभरनी पर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
सासनी गेट थाने से घायल को नितिन राजपूत को अस्पताल ले जाते परिजन। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के थाना सासनीगेट क्षेत्र के जयगंज लड़िया में बुधवार देर रात रंगभरनी एकादशी के दिन हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान उनमें पहले जमकर मारपीट हुई फिर फायरिंग भी हो गई। इससे इलाके में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एक पक्ष के दर्जनों लोग विरोध में पुलिस चौकी पहुंच गए फिर थाने में घेराव कर लिया। करीब ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई का आश्वासन दिया उसके बाद लोग शांत होकर वापस चले गए।
सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रंगभरनी एकादशी के दिन मेले के दौरान जयगंज और सरायगढ़ी के बच्चों धक्कामुक्की और मारपीट हो गई थी। तब लोगों ने मामला शांत करा दिया था। बुधवार की शाम सराय वृंदावन निवासी पन्नालाल का पुत्र नितिन जयगंज लड़िया में जिम करने गया था।
विज्ञापन

जिम से लौटने के दौरान उसे शिवम यादव, अमित यादव, लाला यादव, हवेंद्र यादव, लक्की पंडित, सौरभ महाजन, रोहित जैकर, रोहित यादव, विशाल यादव ने घेर लिया। आरोप है कि इन्होंने नितिन के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। नितिन ने यह बात मोहल्ले के लोगों व परिजनों को दी।
नितिन का आरोप है कि मंगलवार शाम को भी उनके पड़ोसी अजय लोधी पुत्र राजवीर सिंह के साथ अमित यादव व शिवम यादव ने मारपीट की थी। अजय पर भी फायरिंग की गई। इसको लेकर सरायगढ़ी के लोग पहले सासनीगेट चौकी पहुंचे और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे।
पुलिस कर्मी उन्हें समझाने लगे, तभी लोगों का आक्रोश बढ़ गया और वे नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए थाने को घेर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हुई। हंगामे की खबर पर सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह कई थानों की फोर्स के साथ आ गए।
सीओ ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका। सीओ के अनुसार पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें