महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की क्वार्सी गली नंबर एक में कृषि विभाग के बाबू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक चली जांच में घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
शुभम सक्सेना (32) कृषि विभाग के मृदा सर्वेक्षण अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। भाई अनूप ने बताया कि वह वह मंगलवार रात हंसी-खुशी घर आया और खाना खाकर कमरे में जाकर सो गया। रात दो बजे करीब अचानक से उसके कमरे में गोली चलने की आवाज आई।
कमरे की ओर जाकर देखा तो शुभम खून से लथपथ पड़ा था। बगल में तमंचा भी पड़ा था। खबर पर पुलिस आ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक की जांच में उजागर हुआ है कि इसी वर्ष पांच फरवरी को शुभम की शादी बुलंदशहर पहासू की मीनाक्षी सक्सेना से शादी हुई थी।
होली पर वह मायके गई हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। अब उसने आत्महत्या क्यों की है, किसी तरह की बात समझ में नहीं आ रही। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।