दिल्ली गेट नवमान वाली गली में हुए ववाद के बाद मौके पर पहुंची पुलस।
- फोटो : CITY OFFICE
देहलीगेट थाना क्षेत्र के वसुंधरा एन्क्लेव में शनिवार को रास्ते के विवाद में दो पक्षों पर जमकर मारपीट व पथराव हुआ। पथराव में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वसुंधरा एन्क्लेव के अंदर से नवमान कालोनी के लिए रास्ता जा रहा है। सोसाइटी वालों ने रास्ते को जाली लगाकर बंद कर दिया। शनिवार को नवमान कालोनी से कुछ महिलाओं ने आकर जाली हटा दी। सोसाइटी वालों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि खुद को घिरता देख एक पक्ष के लोगों ने घर की छतों से ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। पथराव में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। एसएसआई अकरम ने बताया कि रास्ते के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों को कागजात लेकर थाने पर बुलाया गया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।