फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हादसे में पिता-पुत्र की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
भगवान दास का फाइल फोटो। - फोटो : JAWAN
विज्ञापन
मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे भोजपुर गढ़िया के पास मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। साथ मौजूद बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को छेरत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर गढ़िया निवासी 45 वर्षीय भगवान दास उर्फ बंटी पुत्र श्रीपाल अपनी 12 वर्षीय बेटी राखी और 5 वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ बाइक से जवां से गांव लौट रहे थे। भोजपुर गढ़िया मोड़ पर वह पहुंचे तभी छतारी की तरफ से आ रही मेटाडोर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवां पहुंचाया जहां डॉक्टर ने भगवान दास उर्फ बंटी व प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। राखी को छेरत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों के अनुसार छह बेटियां होने के कारण भगवान दास ने अपने भाई रामदास के बेटे प्रिंस को गोद लिया था।
विज्ञापन

पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के साथ बड़ी संख्या में गांव वाले भी भागकर सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने मेटाडोर चालक को पकड़ लिया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें