फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दुर्घटना में महिला अधिवक्ता की मौत, पिता जख्मी, जाम-हंगामा

विज्ञापन
अधिवक्ता साधना शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दीवानी में प्रैक्टिसरत अधिवक्ता पिता-पुत्री को मंगलवार देर शाम बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता जख्मी हुए हैं। दुर्घटना के वक्त दोनों दीवानी से स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

यह देख लोग आक्रोशित हो उठे। पहले तो चालक को पकड़कर पीटा और फिर बाईपास पर जाम लगा दिया। इस दौरान करीब डेढ़ दो घंटे तक जाम के चलते पुलिस से नोकझोंक होती रही। किसी तरह पुलिस ने समझाकर पब्लिक को शांत किया। तब जाम खुल सका।
लोधा के नेहरा निवासी अधिवक्ता तेजपाल शर्मा दीवानी में प्रैक्टिस करते हैं। साथ में दो बेटों के बीच इकलौती मझली बेटी 32 वर्षीय साधना शर्मा भी उनके साथ प्रैक्टिस करती थी। रोजाना की तरह दीवानी से वे स्कूटी पर बेटी को लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

खुद तेजपाल स्कूटी चला रहे थे और हेलमेट भी लगाए थे। जैसे ही वे खैर बाईपास पर गगन स्कूल के सामने पहुंचे, तभी पीछे से सारसौल से नादा पुल की ओर जा रहे गैस सिलिंडर से भरे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी साधना उछलकर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई और तेजपाल स्कूटी सहित दूर जा गिरे। मौके पर ही साधना की मौत हो गई। शोरशराबे पर प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक रोक लिया और चालक को खींचकर पीटना शुरू कर दिया।
इस बीच खबर पर बन्नादेवी पुलिस पहुंची तो लोग इस बात पर भड़क गए कि पुलिस ने पहुंचकर पहले चालक को बचाकर थाने भेजा है, जबकि घायल अधिवक्ता को अस्पताल भेजने या शव को हटवाने में रुचि नहीं दिखाई। इस बात पर भड़की पब्लिक ने बाईपास पर जाम लगा दिया।
जाम की खबर पर देहली गेट पुलिस के अलावा सीओ आदि भी पहुंच गए। करीब एक घंटे तक पब्लिक को समझाने का प्रयास होता रहा और पुलिस से नोकझोंक होती रही। इसी बीच अधिवक्ता के परिजन भी आ गए।
तब जाकर किसी तरह पब्लिक को समझाकर शांत किया गया और शव को वहां से हटवाया। इस दौरान बेटी की मौत पर परिवार का हाल बेहाल था। बाद में पुलिस ने सिलिंडर का ट्रक भी थाने भेज दिया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
दुर्घटना में दो मौत
अकराबाद क्षेत्र में रजापुर के पास सोमवार को ट्रक दुर्घटना में जख्मी 38 वर्षीय महिला गांव करहला निवासी मीनू की मौत हो गई। बताया गया है कि वह दुर्घटना के समय पति संग जा रही थी। तभी से उसका उपचार चल रहा था।
इधर, इगलास के गांव कारस निवासी पीतंबर (42) पुत्र उदयवीर सिंह शुक्रवार को दुर्घटना में जख्मी हुए थे। उनकी भी एक अस्पताल में मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

खैर बाईपास पर अधिवक्ता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें