थाना महुआखेड़ा क्षेत्र में रामघाट-कल्याण मार्ग पर पीएसी के पास सोमवार सुबह बाइक फिसलने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी 45 वर्षीय यतेंद्र उर्फ जीतेंद्र मजदूूूरी करते थे।
सुबह करीब छह बजे यतेंद्र अपने बेटे गौरव के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। जैसे ही वे रामघाट रोड पर पीएसी के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ले जाया जाता, उससे पूर्व ही यतेंद्र ने दम तोड़ दिया। गौरव को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।